होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

स्वनिधि महोत्सव में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को मिली बड़ी राहत, 2030 तक बढ़ी पीएम स्वनिधि योजना

स्वनिधि महोत्सव में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को मिली बड़ी राहत, 2030 तक बढ़ी पीएम स्वनिधि योजना

9:15 PM, Jun 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

स्वनिधि महोत्सव में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को मिली बड़ी राहत, 2030 तक बढ़ी पीएम स्वनिधि योजना
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ऋण सीमा बढ़ी, क्रेडिट कार्ड सुविधा शुरू, लाभार्थियों को आठ अन्य योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा

सोनभद्र। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने की। महोत्सव में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा योजना के नए प्रावधानों और विस्तारित स्वरूप की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का पुनर्गठन करते हुए इसकी अवधि मार्च 2030 तक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना है।उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहली ऋण किस्त की राशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये तथा दूसरी किस्त की राशि 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। इसके अलावा तीसरी किस्त के रूप में पात्र लाभार्थियों को 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं दूसरी किस्त का समय से भुगतान करने वाले लाभार्थियों को 30 हजार रुपये तक की क्रेडिट कार्ड सुविधा भी प्रदान की जाएगी।स्वनिधि महोत्सव के दौरान लाभार्थियों को परिचय बोर्ड, क्यूआर कोड, एलओआर (लेटर ऑफ रिकमेंडेशन) तथा ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने वाले व्यवसायियों और नगर पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में ऋण प्राप्त कर चुके सभी स्ट्रीट वेंडर्स की प्रोफाइलिंग कर उन्हें केंद्र सरकार की आठ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों और संबंधित विभागों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पात्र रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को योजना से जोड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन

साथ ही बताया कि नए ऋण अथवा व्यवसाय विस्तार के इच्छुक वेंडर्स नगर पालिका कार्यालय अथवा जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डूडा, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, सभासद मनोज चौबे, अनवर अली, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी व्यवसायी उपस्थित रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions