निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत एवं सिंचाई विभाग को कड़े निर्देश
निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत एवं सिंचाई विभाग को कड़े निर्देश
5:39 PM, Jul 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रोस्टर के अनुसार नहर संचालन एवं वोल्टेज समस्या के स्थायी समाधान पर जोरजनपद सोनभद्र में सोन पंप कैनाल के माध्यम से निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सोन पंप कैनाल में विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज से संबंधित समस्याओं के कारण पेयजल आपूर्ति किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वोल्टेज से संबंधित सभी तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पंपों का संचालन सुचारु रूप से हो सके और आमजन को समय पर पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा व्यवधान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी तकनीकी समस्या की सूचना प्राप्त होते ही उसका तत्काल एवं प्रभावी समाधान कराया जाए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों का संचालन निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से कराया जाए, ताकि सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था दोनों सुचारु रूप से संचालित हो सकें और किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने विद्युत एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।बैठक में विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग के समस्त अधिशासी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






