होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विद्यालय भवन निर्माण और शिक्षकों की कमी दूर कराने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर से सटे विशाल भवन के पर्यटन विकास कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने शनिवार को भारती इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण किया। संघर्ष समिति के सदस्यों के अनुरोध पर मंत्री विद्यालय परिसर पहुंचे और जर्जर भवन की स्थिति का मौके पर जायजा लिया

6:55 AM, Sep 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

विद्यालय भवन निर्माण और शिक्षकों की कमी दूर कराने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जर्जर भवन देख भड़के राज्य मंत्री, बोले- दरारों वाली दीवार और खपड़ैल छत से टपकता है पानी


विंढमगंज/सोनभद्र। दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर से सटे विशाल भवन के पर्यटन विकास कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने शनिवार को भारती इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण किया। संघर्ष समिति के सदस्यों के अनुरोध पर मंत्री विद्यालय परिसर पहुंचे और जर्जर भवन की स्थिति का मौके पर जायजा लिया।विद्यालय भवन की बदहाल स्थिति देखकर राज्य मंत्री ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की दीवारों में पड़ी गहरी दरारों और खपड़ैल छत की स्थिति देखी। समिति के सदस्यों ने बताया कि बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जर्जर भवन से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।इस दौरान भारती इंटरमीडिएट कॉलेज संघर्ष समिति के सदस्यों ने राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन का निर्माण कराने के साथ ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर कराने की मांग की गई।

विज्ञापन

राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय स्तर पर मामले को आगे बढ़ाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।मौके पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, ओपी यादव, लवकुश चंद्रवंशी, रामचंद्र जायसवाल, लक्षण कुशवाहा, संजय गुप्ता, रवि जायसवाल, अभिषेक सिंह, प्रभात कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश केसरी बुलू, ओम रावत, अरविंद गुप्ता, अजय गुप्ता और राजू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions