आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
8:53 PM, Jul 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि विसुंधरी गांव निवासी रामकेवल पुत्र रमाशंकर ने पुलिस को सूचना दी कि उनका भतीजा प्रियांशु मौर्य (22), पुत्र रामचंदर, बुधवार देर शाम घर की छत पर नहाने गया था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।प्रियांशु मौर्य दो भाइयों में बड़ा था और क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत था। उसकी असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें






