साइकिल पर स्टंट करना पड़ा भारी, 12 वर्षीय बालक के दोनों हाथ फ्रैक्चर, जिला अस्पताल रेफर
साइकिल पर स्टंट करना पड़ा भारी, 12 वर्षीय बालक के दोनों हाथ फ्रैक्चर, जिला अस्पताल रेफर
6:29 AM, Jul 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के रन्नू गांव के गौरासिंघा में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे साइकिल पर स्टंट करना एक 12 वर्षीय बालक को भारी पड़ गया। चलती साइकिल पर दूसरे दोस्त के चढ़ने के प्रयास में साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे साइकिल पर सवार बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों के अनुसार, रन्नू गांव के गौरासिंघा निवासी पिंटू का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने एक दोस्त के साथ साइकिल पर गांव में घूम रहा था। इसी दौरान उसका एक अन्य दोस्त चलती साइकिल पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। अचानक संतुलन बिगड़ने से साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में प्रिंस कुमार के दोनों हाथ साइकिल और पत्थरों के बीच दब गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज एवं चालक विजय राजभर मौके पर पहुंचे और घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी में चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने दोनों हाथों में फ्रैक्चर की आशंका जताते हुए बेहतर उपचार के लिए बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें






