आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नेशनल हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, धर्मशाला रोड राबर्ट्सगंज ने रीढ़ की हड्डी का निःशुल्क सफल ऑपरेशन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
7:52 PM, Sep 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नेशनल हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, धर्मशाला रोड राबर्ट्सगंज ने रीढ़ की हड्डी का निःशुल्क सफल ऑपरेशन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।राबर्ट्सगंज निवासी 34 वर्षीय रवि पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे पिछले कई महीनों से दोनों पैरों में ताकत न होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। बीमारी को लेकर उनके परिजन काफी परेशान थे। आसपास के चिकित्सकों की सलाह पर मरीज ने 5 सितंबर 2026 को नेशनल हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश पटेल से परामर्श लिया।जांच के बाद डॉ. अखिलेश पटेल ने बताया कि मरीज की रीढ़ की हड्डी के L2 वर्टेब्रा में फ्रैक्चर होने के कारण दोनों पैरों में सुन्नपन और कमजोरी आ गई थी, जिसके चलते वह चलने में असमर्थ था।मरीज एवं परिजनों की सहमति और संतुष्टि के बाद 7 सितंबर 2026 को डॉ. अखिलेश पटेल द्वारा रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। चिकित्सक के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार है और वह जल्द ही चलने-फिरने में सक्षम होकर सामान्य जीवन जी सकेगा। मरीज को शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है।नेशनल हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर की प्रबंध निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह और डॉ. अखिलेश पटेल के नेतृत्व में भारत सरकार की महत्वपूर्ण आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज का निःशुल्क ऑपरेशन होने से मरीज और उसके परिजनों में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें






