होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

साइबर ब्लैकमेलिंग से आत्महत्या मामले का खुलासा, राजस्थान से 5 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ब्लैकमेलिंग से आत्महत्या मामले का खुलासा, राजस्थान से 5 आरोपी गिरफ्तार

1:39 PM, May 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

साइबर ब्लैकमेलिंग से आत्महत्या मामले का खुलासा, राजस्थान से 5 आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, साइबर क्राइम थाना एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ब्लैकमेलिंग और धन उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में राजस्थान से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाकर रुपये वसूलता था।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में साइबर थाना, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को लगाया गया था।मामले की शुरुआत 29 अप्रैल 2026 को हुई, जब अंकिता पाठक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि उनके पति राजेंद्र पाठक ने 7/8 अप्रैल की रात अपने नवनिर्मित मकान में आत्महत्या कर ली थी।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके, लेकिन मृतक के मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि उन्हें लगातार साइबर अपराधियों द्वारा धमकाकर धन की मांग की जा रही थी। मृतक कई बार आरोपियों को रुपये भी भेज चुका था।जांच में सामने आया कि साइबर उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ही राजेंद्र पाठक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इसके बाद थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0-343/2026 के तहत धारा 108 एवं 308(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी जांच और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के दौरान पुलिस को पता चला कि वीडियो कॉल राजस्थान के अलवर जनपद से की गई थी। जिस बैंक खाते में धनराशि भेजी गई थी वह महाराष्ट्र का था, जबकि रकम राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से निकाली गई थी। इसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना धीरेन्द्र कुमार चौधरी और सर्विलांस प्रभारी नागेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्थान रवाना हुई।स्थानीय पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 10 मई 2026 को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में अफसील खान, नूर मोहम्मद उर्फ नंदा, राशिद, वशिम और बारिश शामिल हैं। सभी आरोपी राजस्थान के अलवर एवं खैरथल-तिजारा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो म्यूल अकाउंट के एटीएम कार्ड, 6000 रुपये नकद तथा अपराध में प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी अफसील खान सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उनमें पुलिस और सेना अधिकारियों की तस्वीर लगाता था।

इसके बाद एआई तकनीक की मदद से अश्लील वीडियो तैयार कर लोगों को ब्लैकमेल करता था। वहीं अन्य आरोपी फर्जी बैंक खाते, एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने और खातों से रकम निकालने का काम करते थे। गिरोह के सदस्य रकम निकालने के बदले 20 प्रतिशत कमीशन लेते थे।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस नागेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल संजय वर्मा, कांस्टेबल जयप्रकाश सरोज, अभिषेक तिवारी एवं शिवम सिंह शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions