भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन घायल
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी बाजार में सोमवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
12:10 PM, Oct 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर के देवरी बाजार में रात 10:40 बजे हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी बाजार में सोमवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) लोढ़ी रेफर कर दिया गया।
अस्पताल पहुंचने पर दो युवकों की मौत की पुष्टि
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सोमवार रात करीब 10:40 बजे देवरी बाजार में हुई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद पांच लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। सीएचसी म्योरपुर में चिकित्सकों ने आश्रम मोड़, म्योरपुर निवासी दीपक खरवार (18) और देवरी निवासी सुरेंद्र गोंड (19) को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें
तीन घायल जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
हादसे में आश्रम मोड़ निवासी धर्मेंद्र खरवार (19), रविंद्र खरवार (18) और देवरी निवासी सूरज गोंड घायल हुए हैं। तीनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। घायलों की वर्तमान स्थिति के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।युवकों की मौत से परिवारों में मातमदुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। दो युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों में शोक का माहौल है। हादसे के बाद क्षेत्र में भी दुख की लहर है।






