ओबरा-चोपन में चीनी स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों पर औचक जांच
सोनभद्र। जिले में चीनी की कीमतों पर नियंत्रण और बाजार में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने चीनी स्टॉकिस्टों के खिलाफ निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा ने ओबरा एवं चोपन क्षेत्र में चीनी स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया।
6:35 AM, Aug 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हर शुक्रवार भारत सरकार के पोर्टल पर स्टॉक घोषित करना अनिवार्य, अनियमितता पर होगी कठोर कार्रवाईसोनभद्र। जिले में चीनी की कीमतों पर नियंत्रण और बाजार में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने चीनी स्टॉकिस्टों के खिलाफ निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा ने ओबरा एवं चोपन क्षेत्र में चीनी स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ओबरा स्थित बालाजी ट्रेडर्स तथा चोपन स्थित अनूप ट्रेडर्स और मोहित ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन करने के साथ ही संबंधित अभिलेखों की भी जांच की।उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों और स्टॉकिस्टों को निर्देश दिया कि भारत सरकार की निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रत्येक शुक्रवार पोर्टल पर उपलब्ध चीनी स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि स्टॉक की सही जानकारी दर्ज करना और बाजार में चीनी की नियमित उपलब्धता बनाए रखना सभी संबंधित व्यापारियों की जिम्मेदारी है।अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि चीनी की जमाखोरी, स्टॉक छिपाने अथवा अभिलेखों और वास्तविक स्टॉक में किसी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन की ओर से चीनी के मूल्य, उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए चीनी स्टॉकिस्टों, थोक विक्रेताओं एवं संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें






