दुद्धी सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भड़के प्रभारी मंत्री
दुद्धी सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भड़के प्रभारी मंत्री
4:52 PM, Jul 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। सैकड़ों गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी का बुधवार को जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने अस्पताल में बंद पड़े टीकाकरण केंद्र, इमरजेंसी की अव्यवस्था तथा वार्डों में बिना चादर के बिस्तरों पर भर्ती मरीजों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली। इसके बाद ऊपरी तल का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाएं भी संतोषजनक नहीं मिलीं। इस पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी से जवाब-तलब करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार अग्रहरी ने आयुष विभाग में वर्षों से दवाओं के अभाव और लगभग बंद पड़ी सेवाओं का मुद्दा उठाया। वहीं भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी ने बाहरी दवाएं लिखे जाने, बाहरी जांच कराने तथा निजी प्रैक्टिस जैसे गंभीर आरोपों की ओर प्रभारी मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों गांवों के प्रमुख अस्पताल की ऐसी स्थिति चिंताजनक है।नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्टाफ की कमी दूर करने की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने भी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर रोष व्यक्त करते हुए अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय, उप जिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान, पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी, बीपीएम संदीप सिंह सहित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






