होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मल्लदेवा में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

मल्लदेवा में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव,कोचिंग से लौटी बेटियों ने देखा दृश्य, परिवार में मचा कोहराम

7:21 PM, Jun 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

मल्लदेवा में युवक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

कोचिंग से लौटी बेटियों ने देखा दृश्य, परिवार में मचा कोहराम


दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मल्लदेवा में शनिवार की देर शाम एक व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मल्लदेवा पंचायत भवन के समीप रहने वाले जमुना प्रजापति (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय किशुन चंद परिवार के भरण-पोषण के लिए ई-रिक्शा चलाने का कार्य करते थे। शनिवार को वह शाम करीब 5:30 बजे अपने घर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि घर में उस समय कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।कुछ देर बाद उनकी पुत्रियां आकांक्षा (8 वर्ष) और नंदिनी (6 वर्ष) कोचिंग से वापस घर पहुंचीं। घर के अंदर का दृश्य देखकर दोनों बच्चियां चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक श्यामजी यादव ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल की मौजूदगी में आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।घटना के बाद मृतक की पत्नी, बेटियों एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions