होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गाय खोजने निकले युवक की संदिग्ध मौत, गोशाला में फंदे से लटकता मिला शव

गाय खोजने निकले युवक की संदिग्ध मौत, गोशाला में फंदे से लटकता मिला शव

6:34 AM, May 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

गाय खोजने निकले युवक की संदिग्ध मौत, गोशाला में फंदे से लटकता मिला शव
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र :

कोन थाना क्षेत्र के पडरक्ष टोला मदरिया गांव में शनिवार रात गाय खोजने निकले एक युवक का शव गोशाला में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार मदरिया गांव निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश नंदन शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से गाय खोजने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रात करीब साढ़े सात बजे उसके पिता कामेश्वर भारती दूसरे मवेशियों के लिए भूसा लेने गोशाला पहुंचे तो वहां बेटे का शव फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर तत्काल कोन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।
मृतक के पिता कामेश्वर भारती ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से धमकी दे रहा था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions