नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: पति पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: पति पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
10:00 PM, Aug 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला में शनिवार को 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।मृतका की पहचान प्रियंका यादव (22), पत्नी संजय यादव, के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रियंका और संजय ने करीब आठ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। पिछले दो महीनों से दोनों भलुआ टोला में किराये के मकान में रह रहे थे। संजय मूल रूप से कर्माशर क्षेत्र का निवासी है और ओबरा परियोजना में मजदूरी करता है।मायके पक्ष के अनुसार, शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान संजय ने प्रियंका के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि विवाद बढ़ने पर प्रियंका ने दोनों को शांत कराया, जिसके बाद संजय ड्यूटी पर चला गया।कुछ देर बाद खिड़की से देखने पर प्रियंका कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली। परिजन उसे तत्काल ओबरा परियोजना अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जांच के दौरान मृतका के शरीर पर चोट जैसे निशान दिखाई दिए और गले पर भी निशान पाया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। मामले में पति और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें






