प्रसूता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबन के टोला बरहापान में एक 20 वर्षीय प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
9:14 PM, Sep 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबन के टोला बरहापान में एक 20 वर्षीय प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सीता कुमारी पत्नी संजय कुमार ने 4 सितंबर की सुबह करीब छह बजे घर पर ही सामान्य प्रसव के दौरान एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए। इसके अगले दिन 5 सितंबर की दोपहर अचानक सीता को सांस लेने में दिक्कत के साथ सर्दी-खांसी की शिकायत होने लगी।पति संजय कुमार के अनुसार, रात में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद देर रात करीब दो बजे निजी वाहन से सीता को दुद्धी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।परिजनों का कहना है कि निजी कारणों और आर्थिक परेशानी के चलते वे सीता को जिला अस्पताल नहीं ले जा सके और उसे वापस घर ले आए। कुछ समय तक उसकी स्थिति सामान्य रही, लेकिन बुधवार दोपहर बाद अचानक तबीयत फिर बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन गुरुवार तड़के करीब चार बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रसूता की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।परिजनों के अनुसार, सीता और संजय पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध में थे और साथ रह रहे थे। मृतका का नवजात शिशु सुरक्षित है और परिजनों की देखरेख में है।
यह भी पढ़ें






