घोरावल में कांवड़ियों से भरा टाटा मैजिक पलटा, सात घायल
घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल-मीरजापुर मुख्य मार्ग पर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ चौराहे के आगे सोमवार को कांवड़ियों से भरा टाटा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाल कांवड़ियों समेत सात कांवड़ियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।
7:53 PM, Aug 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल-मीरजापुर मुख्य मार्ग पर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ चौराहे के आगे सोमवार को कांवड़ियों से भरा टाटा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाल कांवड़ियों समेत सात कांवड़ियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।घायलों में मीरजापुर जिला अंतर्गत शहर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर मलई की बारी टोला निवासी देवा सरोज (17), अंकित सरोज (15), नान्हक बिंद (16), हर्ष सरोज (14), अमित सरोज (15), देव (12) तथा देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी आशीष सरोज (24) शामिल हैं।बताया गया कि सभी कांवड़िए शिवद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने के बाद टाटा मैजिक से अपने घर लौट रहे थे। पेढ़ चौराहे से कुछ आगे बढ़ने पर वाहन अनियंत्रित हो गया और एक तरफ लोड होने के कारण सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में सभी कांवड़ियों के हाथ-पैर में चोटें आईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी को मामूली चोटें आई थीं। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
यह भी पढ़ें






