विशेष कैंप में 60 लाख का टैक्स जमा, 65 वाहन स्वामियों को पेनाल्टी में मिली छूट
सोनभद्र। परिवहन विभाग के विशेष कैंप में शनिवार को 65 वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स जमा कर पेनाल्टी में छूट का लाभ उठाया। कैंप के माध्यम से करीब 60 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं, जनपद में अभी भी 11,500 वाहन स्वामियों पर करीब अट्ठासी करोड़ चालीस लाख रुपये का टैक्स बकाया है। विभाग
9:11 PM, Oct 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

फोटो कैप्सन - कैम्प में कागजात की जाँच करते एआरटीओ कौशल कुमार सिंह
सोनभद्र में 11,567 वाहन स्वामियों पर 89 करोड़ रुपये का था टैक्स बकाया, नोटिस और आरसी के बाद भी नहीं कर रहे भुगतान
सोनभद्र। परिवहन विभाग के विशेष कैंप में शनिवार को 65 वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स जमा कर पेनाल्टी में छूट का लाभ उठाया। कैंप के माध्यम से करीब 60 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं, जनपद में अभी भी 11,500 वाहन स्वामियों पर करीब अट्ठासी करोड़ चालीस लाख रुपये का टैक्स बकाया है। विभाग की ओर से नोटिस जारी करने और तहसील के माध्यम से आरसी भेजे जाने के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन स्वामी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाने और वाहन स्वामियों को राहत देने के उद्देश्य से शनिवार को परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया गया। इसमें वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स की पेनाल्टी में छूट का लाभ दिया गया। कई वाहन स्वामियों ने डिजिटल भुगतान के जरिए भी बकाया जमा कर छूट का लाभ उठाया। कैंप में वाहन स्वामियों की सहभागिता से विभाग को करीब 60 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।उधर, परिवहन विभाग ने बड़े बकायेदारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। बड़े बकायेदारों में सौरभ सिंह, बालाजी मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड की पांच गाड़ियां, नीलम ग्रुप, आशुतोष कुमार पाठक, अभिषेक और नीरज कुमार के नाम शामिल हैं। विभाग की ओर से इन बकायेदारों से भी राजस्व वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने बताया कि विशेष कैंप में 65 वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स जमा कर पेनाल्टी में छूट का लाभ प्राप्त किया। इससे करीब 60 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे बकाया टैक्स जल्द जमा कर दें। राजस्व वसूली में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और बड़े बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सुधा सिंह, प्रधान सहायक कृपांकर दुबे, ललित नरायण त्रिपाठी, विनोद सोनकर, अमल त्रिपाठी, विकास सोनकर, डीवीए अनूप कुमार, सारथी स्टॉफ दीपक सिंह आदि रहे।
यह भी पढ़ें






