11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
7:48 PM, Jun 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। चोपन विकास खंड अंतर्गत पड़रछ ग्राम पंचायत के मदरिया टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर तेलगुडवा-कोन मार्ग जाम कर दिया और विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़रछ ग्राम पंचायत के पिपरहवा मोड़ निवासी संदीप यादव (16 वर्ष) पुत्र रामाशंकर यादव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत की ओर किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान वह पहले से नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से विद्युत लाइन के तार नीचे लटके हुए थे, जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कई बार की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते किशोर की जान चली गई।घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मृतक का शव तेलगुडवा-कोन मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया और विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ एवं जेई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।घटना की सूचना डायल-112 पुलिस एवं कोन थाना पुलिस को दे दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे ग्रामीणों में और अधिक नाराजगी देखी गई।सड़क जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। स्थिति को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ
यह भी पढ़ें






