होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नहर में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नहर में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

6:31 AM, Jul 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नहर में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पनिकप कला गांव के पास कर्मनाशा कट नहर के चौथे साइफन के निकट मंगलवार शाम नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।जानकारी के अनुसार, केतार गांव निवासी विजेंद्र चेरो का 15 वर्षीय पुत्र सनी अपने दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर करीब चार बजे नहर में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया। शाम करीब साढ़े सात बजे सनी को नहर से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल तियरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions