आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, दंपती समेत सात झुलसे
सोनभद्र। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत सात लोग झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
10:36 PM, Sep 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत सात लोग झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के किचार गांव निवासी राम आनंद का पुत्र मयंक (16) और मंगरु का पुत्र जितेंद्र (15) घर से करीब 100 मीटर दूर ग्राम सभा बेलौड़ी पश्चिम पट्टी स्थित तालाब के किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में दोनों किशोर झुलस गए।
परिजन एंबुलेंस की मदद से दोनों को पीएचसी चतरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पन्नूगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।