रिहंद डैम में नहाने के दौरान डूबा किशोर, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
रिहंद डैम में नहाने के दौरान डूबा किशोर, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
8:32 PM, Jul 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के चपरा टोला निवासी 12 वर्षीय एक किशोर मंगलवार को रिहंद डैम किनारे स्थित खंता पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।जानकारी के अनुसार, चपरा टोला निवासी शिवम (12), पुत्र जितेंद्र गुप्ता, अन्य बच्चों के साथ डैम में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला।परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजनों ने बताया कि घटना के समय वे खंता पिकनिक स्पॉट से करीब 200 मीटर दूर खेत की जुताई कर रहे थे। इसी बीच शिवम अन्य बच्चों के साथ डैम में नहाने चला गया, जहां यह हादसा हो गया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों महेंद्र, विनय, सुरेश, संतोष, मनरूप, सीता और सुनील समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से रिहंद डैम के पिकनिक स्थलों एवं गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
यह भी पढ़ें






