जंगली सुअर का आतंक,हमले में महिला का पैर फैक्चर
दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली टोला टहरिया खौली गांव में मंगलवार सुबह शौच के लिए गई महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में महिला का बायां पैर फैक्चर हो गया। परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
6:35 AM, Sep 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली टोला टहरिया खौली गांव में मंगलवार सुबह शौच के लिए गई महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में महिला का बायां पैर फैक्चर हो गया। परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।महुली टोला टहरिया खौली निवासी चांदमुन्नी (55) पत्नी स्व. कामेश्वर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर से शौच के लिए गई थीं। लौटते समय सड़क पार करने के दौरान जंगली सुअर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और जंगल की ओर भाग गया। हमले से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।परिजनों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी में समुचित व्यवस्था न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें






