होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी के पुत्र पर चाकू से हमला,हालत नाजुक, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

कपड़ा व्यवसायी के पुत्र पर चाकू से हमला,हालत नाजुक, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

9:34 PM, Jul 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कपड़ा व्यवसायी के पुत्र पर चाकू से हमला,हालत नाजुक, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बभनी थाना क्षेत्र के डूभा बाजार में मंगलवार रात हुई घटना, हमलावरों की पहचान नहींसोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के डूभा बाजार में मंगलवार रात कपड़ा व्यवसायी के 23 वर्षीय पुत्र पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक रात में घर के बाहर टहलने निकला था। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।डूभा गांव निवासी प्रिंस कुमार (23) पुत्र बिगन प्रसाद मंगलवार रात घर से टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान डूभा बाजार के पास अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर युवक को बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी भेज दिया गया।फिलहाल युवक का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में जारी है। बताया जा रहा है कि युवक के पिता डूभा बाजार में कपड़े का व्यवसाय करते हैं।घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि हमला किन कारणों से किया गया और इसमें कौन लोग शामिल थे, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बभनी डीपी यादव ने बताया कि घटना की सूचना अभी तक थाने को नहीं मिली है। मामले की जानकारी कराई जा रही है। सूचना मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions