शोपीस बना अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने वाला पुलिस विभाग द्वारा लगाया गया सीसीटीवी कैमरा.
स्थानीय लोगों के अनुसार यह कैमरा पहले सुचारु रूप से कार्य करता था और क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखता था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहती थी।
sonbhadra
10:41 AM, Jul 17, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

Photo : Sonprabhat News
चुर्क (सोनभद्र)। चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत सहिजन खुर्द स्थित फत्ते चौराहा पर पुलिस द्वारा लगाया गया सीसीटीवी कैमरा इन दिनों केवल शोपीस बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कैमरा पहले सुचारु रूप से कार्य करता था और क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखता था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहती थी।
बताया जा रहा है कि कैमरे का रिचार्ज समय पर न होने के कारण यह लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके चलते चौराहे पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी नहीं हो पा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी कैमरे का शीघ्र रिचार्ज कराकर उसे पुनः चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था बहाल हो सके और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में कैमरे की रिकॉर्डिंग का लाभ मिल सके।






