जड़ी-बूटी की बोरियों में छिपाकर लाई जा रही थी खेप,6 तस्कर गिरफ्तार; 1.16 करोड़ रुपये का गांजा बरामद
जड़ी-बूटी की बोरियों में छिपाकर लाई जा रही थी खेप,6 तस्कर गिरफ्तार; 1.16 करोड़ रुपये का गांजा बरामद
5:47 PM, Jun 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार; 1.16 करोड़ रुपये का गांजा बरामद
सोनभद्र। अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 कुंतल 684 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ यूनिट की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।जड़ी-बूटी की बोरियों में छिपाकर लाई जा रही थी
खेप पुलिस के अनुसार 21/22 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा डीसीएम वाहन के माध्यम से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। तस्करों द्वारा पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक सियाज कार से रेकी भी की जा रही थी।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने चहेलवा बैजू बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर डीसीएम वाहन और सियाज कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान डीसीएम में जड़ी-बूटी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में सामने आया तस्करी नेटवर्कगिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक संगठित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से गांजा खरीदकर सुल्तानपुर तथा आसपास के जनपदों में सप्लाई करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहचान छिपाने के लिए लगातार मोबाइल नंबर और सिम कार्ड बदलते रहते थे।गिरफ्तार आरोपियों में अंकित सिंह, रोहित कुमार सिंह, सोहित सिंह, देवेन्द्र सिंह, सूरज कुमार तथा सिद्धार्थ सिंह शामिल हैं।
यह भी पढ़ें
वाहन, मोबाइल और नकदी भी बरामदपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 कुंतल 684 ग्राम गांजा, एक डीसीएम वाहन, एक सियाज कार, छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो आईफोन तथा 6,040 रुपये नकद बरामद किए हैं।मुकदमा दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारीबरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा संख्या 525/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (एएनटीएफ लखनऊ), उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भारत यादव, कांस्टेबल राजन कुमार, राम प्रताप सिंह एवं सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि अपराधियों और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






