भारती इंटरमीडिएट कॉलेज विण्ढमगंज के जर्जर भवन बेबसी की दास्तां बयां कर रहा कई प्रार्थना पत्र के बावजूद नहीं मिला इन्साफ
भारती इंटरमीडिएट कॉलेज विण्ढमगंज के जर्जर भवन बेबसी की दास्तां बयां कर रहा कई प्रार्थना पत्र के बावजूद नहीं मिला इन्साफ
8:29 PM, Aug 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी सोनभद्र संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को विण्ढमगंज का इंटरमीडिएट कॉलेज जो कभी ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करने का केन्द्र था जहां हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर अपने प्रतिभा का लोहा विभिन्न क्षेत्रों में मनवाया है 21वीं सदी में लगातार मंत्री ,सांसद , विधायक, संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र के बावजूद शिक्षा का मंदिर की दुर्दशा में कोई बदलाव सुधार का नहीं आया। हार नहीं मानूंगा कि जिद पर भारतीय इंटर कॉलेज के दुर्व्यवस्था जर्जर भवन और बालिकाओं के लिए शौचालय विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर भारतीय इंटर कॉलेज बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले तहसील दिवस में जिला अधिकारी को ज्ञापन द्वारा विद्यालय के संपूर्ण विकास के लिए मिल कर समस्याओं से अवगत कराया । डीएम चर्चित गौड़ ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द विद्यालय की समस्याओं को दूर कराया जाएगा और संबंधित विभाग को निर्देशित भी किया । इस मौके पर ओम प्रकाश यादव ,अभिषेक प्रताप सिंह ,लव कुश चन्द्रवंशी ,लक्ष्मण कुशवाहा, संजय प्रधान , सुरेंद्र प्रधान , अरविंद जायसवाल पूर्व प्रधान और दर्जनों जनहित की आवाज बनकर लोग उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें






