पेड़ से ही प्राण है अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण
पेड़ से ही प्राण है अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण
5:26 PM, Jul 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सरदार भगत सिंह की अमर स्मृति में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में पर्यावरण बैंक द्वारा संचालित पेड़ से ही प्राण है पेड़ लगाए पेड़ बचाए- अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री चर्चित गोंड जिलाधिकारी सोनभद्र ने पीपल व बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने पेड़ बचाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षों रक्षति रक्षित यदि हम वृक्ष की रक्षा करेंगे तो वृक्ष हमारी इच्छा करेंगे। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझना चाहिए। दिनांक 1 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक लगातार 14 दिन मातृभूमि पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों व महापुरुषों की अमर स्मृति में जनपद सोनभद्र में 11000 पौधारोपण किये जाएंगे। इस अवसर पर श्री अभिषेक मिश्रा, श्री कान्ती सिंह, श्री राजाराम दूबे उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






