भीषण तूफान से मृत तीन लोगों के परिजनों को 24 घंटे में मिली सहायता राशि:DM चर्चित गौड़
भीषण तूफान से मृत तीन लोगों के परिजनों को 24 घंटे में मिली सहायता राशि:DM चर्चित गौड़
8:21 PM, May 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद में आए भीषण तूफान के बाद प्रशासन ने राहत और सहायता कार्य तेज कर दिया है। तूफान की चपेट में आकर जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई। प्रशासन की तत्परता के बीच अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।चर्चित गौर, संजीव गौड़ तथा भूपेश चौबे मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।बताया गया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर आए तेज तूफान और आंधी के कारण तीन लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत प्रक्रिया शुरू करते हुए पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत मद से सहायता उपलब्ध कराई।प्रशासन की ओर से तूफान से हुए अन्य नुकसान का भी सर्वे कराया जा रहा है, ताकि प्रभावित लोगों को शासन की ओर से निर्धारित क्षतिपूर्ति दिलाई जा सके।जिलाधिकारी चर्चित गौर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रभावित परिवार तक सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और नुकसान का आंकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें






