होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी सर्प दंश की शिकार महिला के परिजनों ने डिब्बे में बंद कर पकड़ा जहरीला सांप.

वहीं परिजनों ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए न सिर्फ समय पर अस्पताल पहुंचे, बल्कि उस सांप को भी पकड़कर डिब्बे में बंद कर ले आए

sonebhadra

5:49 PM, Nov 5, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी ब्यूरो चीफ

दुद्धी सर्प दंश की शिकार महिला के परिजनों ने डिब्बे में बंद कर पकड़ा जहरीला सांप.

वहीं परिजनों ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए न सिर्फ समय पर अस्पताल पहुंचे, बल्कि उस सांप को भी पकड़कर डिब्बे में बंद कर ले आए

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र), विंढमगंज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में सर्पदंश का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खेत से काम कर लौट रही एक महिला को सांप ने डस लिया, लेकिन महिला ने घबराने के बजाय गजब का संयम दिखाया। वहीं परिजनों ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए न सिर्फ समय पर अस्पताल पहुंचे, बल्कि उस सांप को भी पकड़कर डिब्बे में बंद कर ले आए ताकि डॉक्टर को इलाज में आसानी हो सके। मिली जानकारी के अनुसार, डुमरा निवासी अवधेश की 56 वर्षीय पत्नी नागवंती देवी मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने खेत से काम खत्म कर घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक एक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया।

महिला की सूझबूझ और परिजनों की बहादुरी से सांप के काटने के बाद नागवंती देवी ने घबराने या दहशत में आने के बजाय पूरी समझदारी से काम लिया और सीधे अपने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके तुरंत बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और असाधारण बहादुरी दिखाते हुए सावधानीपूर्वक उस सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। परिजन बिना देर किए निजी साधन से महिला और डिब्बे में बंद सांप को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में महिला का तुरंत इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर मनोहर सिंह के मुताबिक, समय पर अस्पताल पहुंचने और सही समय पर इलाज शुरू होने के कारण महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। पीड़ित महिला को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions