सामूहिक विवाह योजना मे नाम न जुड़ने से.युवती ने की शिकायत,हुई नाराज
सामूहिक विवाह योजना मे नाम न जुड़ने से.युवती ने की शिकायत,हुई नाराज
8:33 PM, Jun 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर (सोनभद्र)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 24 जून को आयोजित विवाह समारोह में ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला निवासी अनीता पुत्री अमेरिका ने अपने आवेदन के संबंध में अनियमितता का आरोप लगाया है।अनीता ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन किया था, जिसका आवेदन क्रमांक SONR260410584674 है। उनका कहना है कि वह योजना की पात्र लाभार्थी हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्टिंग किए जाने के कारण उनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल नहीं हो सका। इस संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने तथा योजना में शामिल किए जाने की मांग की है।वहीं, इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि अनीता को अपात्र घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाला ओटीपी सत्यापित नहीं हो सका, जिसके कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।ग्राम विकास अधिकारी के अनुसार आवेदन को आवश्यक संशोधन (करेक्शन) के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अनीता का नाम आगामी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
यह भी पढ़ें






