होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार बस ने 14 वर्षीय किशोर को रौंदने से दर्दनाक मौत

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार बस ने 14 वर्षीय किशोर को रौंदने से दर्दनाक मौत

11:49 AM, Apr 21, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: नरेश गुप्ता

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार बस ने 14 वर्षीय किशोर को रौंदने से दर्दनाक मौत

घटना स्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

बभनी (सोनभद्र): रेणुकूट-बभनी मार्ग पर असनहर गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे बारात में डीजे की धुन पर नाच-गाना चल रहा था और खुशियों का माहौल था।

​हादसे का विवरण

​जानकारी के मुताबिक, बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा गांव से बारात असनहर गांव आई थी। बाराती सड़क किनारे जश्न मना रहे थे, तभी छत्तीसगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े किशोर को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

​मृतक की पहचान रंजीत कुमार उर्फ बच्चू (14 वर्ष), पुत्र बाबूलाल।​निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर के रूप मे हुई है।

​ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया।

​पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई

विज्ञापन

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बभनी ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि ​शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है।​दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।​पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

​परिजनों में कोहराम

​इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां पूरी तरह से मातम में बदल गईं। मृतक रंजीत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions