योगी सरकार के प्रयासों से बदल रही सोनभद्र के स्कूलों की तस्वीर,900 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास से आसान और रोचक हुई पढ़ाई
योगी सरकार के प्रयासों से बदल रही सोनभद्र के स्कूलों की तस्वीर,900 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास से आसान और रोचक हुई पढ़ाई
8:52 PM, Jul 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत प्रदेश सरकार और संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से जनपद सोनभद्र के सभी 10 विकास खंडों के 900 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही हैं। इस पहल से हजारों विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, रोचक और डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल रहा है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि संपर्क फाउंडेशन की एसटीवी डिवाइस में एनईपी-2020 के अनुरूप एनसीईआरटी एवं एससीईआरटी से अनुमोदित शैक्षणिक सामग्री पहले से उपलब्ध रहती है। इसमें आकर्षक एनीमेशन, चित्र, वीडियो और गतिविधि-आधारित कंटेंट शामिल है, जिससे बच्चों की विषयों में रुचि बढ़ती है और कठिन अवधारणाओं को भी वे आसानी से समझ पाते हैं। इस डिवाइस की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके संचालन के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती।उन्होंने बताया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल तरीके से सीखने का अवसर मिल रहा है। शिक्षक भी ऑडियो-वीडियो सामग्री की मदद से कक्षाओं को अधिक प्रभावी और रोचक बना रहे हैं। इसका सकारात्मक असर विद्यार्थियों की उपस्थिति, सहभागिता और सीखने की क्षमता पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास शुरू होने के बाद बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। एनीमेशन और दृश्य सामग्री के माध्यम से पढ़ाए गए पाठ बच्चों को लंबे समय तक याद रहते हैं। गणित, विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषय अब पहले की तुलना में अधिक सरल, सहज और मनोरंजक बन गए हैं। विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ कक्षाओं में भाग ले रहे हैं और सीखने की प्रक्रिया का आनंद उठा रहे हैं।शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहलप्रदेश सरकार और संपर्क फाउंडेशन की यह संयुक्त पहल सोनभद्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित शिक्षकों और गुणवत्तापूर्ण डिजिटल कंटेंट के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, बल्कि भविष्य में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में शिक्षा के क्षेत्र में यह परिवर्तन विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।
यह भी पढ़ें






