सोनभद्र में 'मिशन सेफ़ फ्यूचर' का शिकंजा और कड़ा: 15 स्कूली वाहनों का चालान, 4 वाहन सीज
सोनभद्र में 'मिशन सेफ़ फ्यूचर' का शिकंजा और कड़ा: 15 स्कूली वाहनों का चालान, 4 वाहन सीज
3:05 PM, Jul 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बिना परमिट, फिटनेस व बीमा के दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई, ऑटो में 15-18 बच्चों को ठूंसकर ले जाने पर वाहन सीज
सोनभद्र। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 'मिशन सेफ़ फ्यूचर' अभियान के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की।यात्री एवं मालकर अधिकारी (पीटीओ) मनोज कुमार गुप्ता ने राबर्ट्सगंज, चुर्क, मधुपुर और सुकृत क्षेत्र में अभियान चलाते हुए 7 स्कूली वाहनों का चालान किया तथा गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 4 वाहनों को सीज कर दिया।वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने भी जांच के दौरान 8 स्कूली वाहनों का चालान किया। जांच में कई वाहन बिना परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और वैध बीमा के संचालित पाए गए, जिससे बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था।अभियान के दौरान एक थ्री-व्हीलर ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक 15 से 18 स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। बच्चों की जान जोखिम में डालने पर पीटीओ ने ऑटो को तत्काल सीज कर दिया।
यह भी पढ़ें






