BREAKING
विज्ञापन

बाउंड्री फांदकर ग्राम प्रधान के घर चोरी, परिवार में दहशत

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में ग्राम प्रधान विमल यादव के घर शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने बाउंड्री फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया

8:25 PM, Aug 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बाउंड्री फांदकर ग्राम प्रधान के घर चोरी, परिवार में दहशत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दो गुल्लकों में रखे करीब 50 हजार रुपये समेत घरेलू सामान ले उड़े चोर, बाहर टूटे मिले गुल्लक

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में ग्राम प्रधान विमल यादव के घर शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने बाउंड्री फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दो गुल्लकों में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद समेत टॉर्च, चप्पल, सब्बल, कुल्हाड़ी, पंखा और छाता आदि सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्राम प्रधान का परिवार दहशत में है।

दुद्धी:ग्राम प्रधान विमल यादव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। शनिवार की भोर करीब तीन बजे नींद खुलने पर घर के पीछे का बाउंड्री गेट, अंदर का गेट, मुख्य दरवाजा और दोनों अलमारियों के दरवाजे खुले मिले। घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर परिवार के लोग सकते में आ गए।जांच करने पर अलमारी में रखे दोनों गुल्लक गायब मिले। ग्राम प्रधान के अनुसार, दोनों गुल्लकों में करीब 25-25 हजार रुपये, यानी लगभग 50 हजार रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा दो नई टॉर्च, दो जोड़ी चप्पल, एक सब्बल, एक कुल्हाड़ी, पंखा और छाता भी गायब मिला।सुबह आसपास तलाश करने पर छाता बाउंड्री के पास, जबकि पंखा करीब सौ मीटर दूर नाली में पड़ा मिला। दोनों गुल्लक घर के बाहर टूटे हुए मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने गुल्लक तोड़कर नकदी निकाली और उन्हें मौके के बाहर फेंक दिया।बेहोशी का स्प्रे छिड़कने की आशंकाग्राम प्रधान ने आशंका जताई कि चोरों ने घर में प्रवेश करने से पहले किसी प्रकार का स्प्रे छिड़का होगा, जिसके कारण परिवार के किसी सदस्य को घटना की भनक नहीं लगी। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और विंढमगंज थाने के दरोगा सुनील राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।ग्राम प्रधान के घर तीसरी बार हुई घटनाग्राम प्रधान विमल यादव के अनुसार, उनके साथ चोरी या हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2022 में दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर उनकी कार रोककर गोली मारने का प्रयास किया गया था। उन्होंने किसी तरह वाहन लेकर वहां से निकलकर अपनी जान बचाई थी।

इस मामले का मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन बताया गया हैवहीं, वर्ष 2024 में भी अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे। उस दौरान ग्राम प्रधान की नींद खुल जाने पर चोर केवल मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। अब तीसरी घटना में चोरों ने पूरे घर को खंगाल दिया और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी का शीघ्र खुलासा करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions