होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी मुंसिफ कोर्ट परिसर के मालखाने का ताला तोड़कर चोरी, बीजपुर थाने से जुड़े मुकदमे का माल गायब

दुद्धी मुंसिफ कोर्ट परिसर के मालखाने का ताला तोड़कर चोरी, बीजपुर थाने से जुड़े मुकदमे का माल गायब

7:37 AM, Aug 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी मुंसिफ कोर्ट परिसर के मालखाने का ताला तोड़कर चोरी, बीजपुर थाने से जुड़े मुकदमे का माल गायब
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिले में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्डों की तैनाती और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बावजूद चोरों ने मुंसिफ कोर्ट परिसर स्थित बाह्य न्यायालय दुद्धी के मालखाने का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में बीजपुर थाने से संबंधित एक मुकदमे का माल भरा झोला गायब पाया गया है।जानकारी के अनुसार, चोरों ने मालखाने के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के साथ ही अंदर रखे एक बक्से का ताला भी तोड़ दिया। घटनास्थल पर मुख्य दरवाजे का टूटा ताला जमीन पर पड़ा मिला, जबकि मालखाने के अंदर सामान बिखरा हुआ था। माल का मिलान करने पर बीजपुर थाने से संबंधित एक मुकदमे का माल भरा झोला गायब पाया गया।घटना के संबंध में मालखाना मुहर्रिर हेड कांस्टेबल लालजी यादव की तहरीर पर दुद्धी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मालखाने की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी की निगरानी में मालखाने की गहन जांच की जा रही है।हेड कांस्टेबल लालजी यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में बाह्य न्यायालय दुद्धी के मालखाने में मुहर्रिर पद पर तैनात हैं। उनके अनुसार, रविवार की रात मालखाने की सुरक्षा में नियुक्त गार्ड की निगरानी कर रहे हेड कांस्टेबल संजय कुमार राय ने फोन कर सूचना दी कि मालखाने के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम दे गए हैं।सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला जमीन पर पड़ा मिला। मालखाने के अंदर रखे बक्से का ताला भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल दुद्धी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई।सुरक्षित माने जाने वाले मुंसिफ कोर्ट परिसर में चोरी की घटना सामने आने के बाद आमजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी गए माल की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions