होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चोरी की वारदात का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; 3 स्टार्टर व मिनी ट्रांसफार्मर बरामद

चोरी की वारदात का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; 3 स्टार्टर व मिनी ट्रांसफार्मर बरामद

1:58 PM, Jun 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

चोरी की वारदात का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; 3 स्टार्टर व मिनी ट्रांसफार्मर बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 6 जून। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना चोपन पर दर्ज मुकदमा संख्या 218/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी।इसी क्रम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को ग्राम कोठा टोला में दबिश देकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ।पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बरामद सामान के चोरी का होना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्ताओं को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान मिनी कोल (40 वर्ष) पत्नी राजन सिंह तथा रबिया बीबी (35 वर्ष) पत्नी इस्तेखार खां, निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल शिवशरण राम, हेड कांस्टेबल छोटेलाल तथा महिला कांस्टेबल शैलजा सिंह शामिल रहीं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions