सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी, दो लाख नकद समेत जेवरात ले उड़े चोर
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी, दो लाख नकद समेत जेवरात ले उड़े चोर
8:32 PM, Jun 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

चक चपकी गांव में वारदात से दहशत, पुलिस जांच में जुटीबभनी, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार चक चपकी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मगन राम तिवारी गुरुवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे की खिड़की की सरिया तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे लगभग दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर के कमरों का सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले। चोरी की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है।ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि वर्षों से चोरी की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2023 में भी चपकी गांव निवासी आशीष केशरी के घर से 88 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हुए थे, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया।ताजा घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे, दोषियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें






