होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, 20 किलो वजनी पांच घंटे सीकड़ काटकर ले गए चोर

मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र के गौरही गांव स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोलकर श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी घंटियां चोरी कर लीं। चोर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा लगवाए गए छोटे-बड़े घंटों में से पांच छोटे घंटे सीकड़ काटकर ले गए। चोरी किए गए घंटों का कुल वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है।

8:22 PM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, 20 किलो वजनी पांच घंटे सीकड़ काटकर ले गए चोर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र के गौरही गांव स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोलकर श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी घंटियां चोरी कर लीं। चोर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा लगवाए गए छोटे-बड़े घंटों में से पांच छोटे घंटे सीकड़ काटकर ले गए। चोरी किए गए घंटों का कुल वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है।घटना का पता सुबह उस समय चला, जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में घंटियां गायब देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटना की जानकारी गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।श्रद्धालुओं ने तत्काल घटना की सूचना सुकृत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर परिसर के आसपास चोरों से जुड़े संभावित सुराग तलाश रही है।मंदिर में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण चोरों ने आसानी से घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गए घंटों को बरामद करने की मांग की है।पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही चोरी की घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions