पेड़ पर शव मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में एक युवक का शव पेड़ पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय जानकारी के अनुसार गांव निवासी करीब 40 वर्षीय विजय, पुत्र हरदेव गोंड, खेत के पास स्थित एक पेड़ पर मृत अवस्था में मिला।
11:21 PM, Aug 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में एक युवक का शव पेड़ पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय जानकारी के अनुसार गांव निवासी करीब 40 वर्षीय विजय, पुत्र हरदेव गोंड, खेत के पास स्थित एक पेड़ पर मृत अवस्था में मिला।बताया गया कि विजय का अपने भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह खेत की ओर चला गया। कुछ समय बाद पास के खेत में धान की रोपाई कर रहे उसके चाचा मिश्रीलाल की नजर पेड़ की ओर गई तो उन्होंने वहां शव देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लिलासी परमानंद त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पूर्व प्रधान रामदयाल प्रजापति ने बताया कि पेड़ काफी बड़ा होने के कारण शव को नीचे उतारने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों के मुताबिक मृतक के पिता हरदेव की भी बीमारी के चलते 9 अगस्त को मौत हुई थी।परिजनों ने बताया कि विजय की अपने भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद हुई घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






