होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में चोरी से हड़कंप, सर्वर रूम की एसी यूनिट और इंटरनेट केबल चोरी, सीसीटीवी तार भी काटे

एआरटीओ कार्यालय में चोरी से हड़कंप, सर्वर रूम की एसी यूनिट और इंटरनेट केबल चोरी, सीसीटीवी तार भी काटे

8:58 PM, May 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

एआरटीओ कार्यालय में चोरी से हड़कंप, सर्वर रूम की एसी यूनिट और इंटरनेट केबल चोरी, सीसीटीवी तार भी काटे
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। शहर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में रविवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। चोर कार्यालय के सर्वर रूम में लगी एसी की आउटडोर यूनिट, इंटरनेट केबल और सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह कर्मचारियों के कार्यालय पहुंचने पर हुई, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।एआरटीओ प्रशासन कौशल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह कार्यालय का इंटरनेट सिस्टम काम नहीं कर रहा था। इसके बाद तत्काल डीवीए अनूप कुमार द्वारा इंटरनेट सेवा प्रदाता को सूचना दी गई। जांच के दौरान पता चला कि सर्वर रूम के बाहर से इंटरनेट केबल काटकर चोरी कर ली गई है।इसके बाद कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया तो सर्वर रूम में लगी एसी की आउटडोर यूनिट भी गायब मिली। इतना ही नहीं, परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए गए थे, जिससे चोरों की गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड नहीं हो सकीं।अधिकारियों के अनुसार मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि सर्वर रूम में स्थापित मशीनों से अत्यधिक गर्मी उत्पन्न होती है। एसी नहीं होने की वजह से ऑनलाइन सेवाएं और तकनीकी कार्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।घटना के बाद कार्यालय कर्मचारियों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। एआरटीओ प्रशासन की ओर से मामले की लिखित शिकायत सदर कोतवाली पुलिस को देने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटने की तैयारी कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions