होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

चुर्क में चोरों का आतंक, तीन वाहनों को बनाया निशाना; दो की बैटरी चोरी, तीसरी को किया क्षतिग्रस्त

चुर्क सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में बीती रात चोरों ने तीन वाहनों को निशाना बनाया। चोर दो वाहनों की बैटरी चोरी कर ले गए, जबकि तीसरे वाहन की बैटरी चोरी करने में असफल रहने पर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

2:46 PM, Oct 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क में चोरों का आतंक, तीन वाहनों को बनाया निशाना; दो की बैटरी चोरी, तीसरी को किया क्षतिग्रस्त
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*
चुर्क सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में बीती रात चोरों ने तीन वाहनों को निशाना बनाया। चोर दो वाहनों की बैटरी चोरी कर ले गए, जबकि तीसरे वाहन की बैटरी चोरी करने में असफल रहने पर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 8 निवासी विजेंद्र कुमार पुत्र बचाऊं प्रसाद और पंकज कुमार पुत्र राजकुमार के वाहनों की बैटरी चोर खोलकर उठा ले गए। वहीं प्रताप पुत्र कुटूर के वाहन की बैटरी चारों तरफ से लॉक होने के कारण चोर उसे निकाल नहीं सके। हालांकि, बैटरी चोरी करने में असफल रहने पर चोरों ने उसे तोड़कर नुकसान पहुंचा दिया।शनिवार सुबह जब वाहन स्वामी सोकर उठे तो उन्हें वाहनों से बैटरी चोरी होने और नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित वाहन स्वामियों ने चुर्क चौकी पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी।घटना के बाद वार्ड के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions