हत्या के प्रयास के मुकदमे में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित/प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:50 बजे गोरारी मोड़ स्थित दुर्गा जी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया
8:13 PM, Sep 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित/प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:50 बजे गोरारी मोड़ स्थित दुर्गा जी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में राबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को ग्राम करौली में आरोपितों ने एक राय होकर वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में 5 सितंबर को थाना राबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 743/2026 के तहत धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों में रामवृक्ष (38) पुत्र बनवारी, सर्वेश उर्फ बिट्टू (20) पुत्र रामवृक्ष, दोनों निवासी ग्राम करौली, थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, तथा संजय कुमार (25) पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम पिपराही, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली शामिल हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल हेमन्त बारी और हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






