दहेज उत्पीड़न मामले में ससुराल पक्ष के तीन आरोपी गिरफ्तार, जुगैल पुलिस ने न्यायालय भेजा
दहेज उत्पीड़न मामले में ससुराल पक्ष के तीन आरोपी गिरफ्तार, जुगैल पुलिस ने न्यायालय भेजा
5:59 PM, Jul 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुगैल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थाना जुगैल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0087/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत वांछित तीन अभियुक्तों को गुरुवार को दोपहर 1:05 बजे छितिक पुरवा तिराहा से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में नितेश पाठक पुत्र महेंद्र पाठक, महेंद्र पाठक पुत्र बैजनाथ पाठक तथा विमला देवी पत्नी महेंद्र पाठक, निवासी ग्राम नेवारी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, मुख्य आरक्षी शिवदास, आरक्षी सतीश, महिला आरक्षी जोहरा बेगम तथा महिला आरक्षी शशिकला की सराहनीय भूमिका रही।
यह भी पढ़ें






