दुद्धी ब्लॉक में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
दुद्धी ब्लॉक में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ, 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन.भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर
duddhi
12:28 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

Photo : Sonprabhat News
दुद्धी (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विकास एवं जनकल्याणकारी प्रदर्शनी का मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्रवण सिंह गौड़, भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह की उपस्थिति में आंगनबाड़ी की 100 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
यह भी पढ़ें

विज्ञापन
स्मार्टफोन प्राप्त करने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विभागीय कार्यों के संचालन और योजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इसे महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर सूरजदेव सेठ, सभासद प्रेम नारायण सिंह सहित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।






