शराब बनाने की सामग्री लेकर बिहार जा रहे तीन अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे गए
चुर्क सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने कार में शराब बनाने की सामग्री लेकर बिहार जा रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों पंजाब-हरियाणा के रहने वाले हैं।
10:09 AM, Aug 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

ट्रेलर से हो रही तस्करी पकड़े जाने के बाद कार की डिकी और सीट के नीचे रखकर ले जा रहा था सामान
चुर्क सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने कार में शराब बनाने की सामग्री लेकर बिहार जा रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों पंजाब-हरियाणा के रहने वाले हैं।
पूछताछ के बाद उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पिछले माह पुलिस ने ट्रेलर में शराब बनाने की सामग्री पकड़ी थी। इस कार्रवाई के बाद तस्करों ने तरीका बदलकर कार का उपयोग शुरू किया है।एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी रणधीर मिश्रा की अगुवाई में चुर्क चौकी इंचार्ज धर्मनारायण भार्गव और लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव की मौजूदगी वाली टीमें सुरागसी में जुटी हुई थीं। मुखबिर की सूचना पर टीम जैसे ही सहिजन खुर्द के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से चुर्क के लिए गए रास्ते पर पहुंची देशी शराब ठेका के सामने पुलियासे सटकर एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली।
तलाशी में पता चला कि गेयर के पास इंपीरियर ब्लू और रायल स्टेज कंपनी के लोगो वाली शराब की बोतल के ढक्कन पड़े हुए हैं। डिग्गी में 50 लीटर के जरिकेन में शराब निर्माण के लिए प्रयुक्त होने वाले स्पिरिट मिश्रित शराब भरी थी। पूछताछ के बाद तीनों अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजा गया
यह भी पढ़ें






