होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तीन माह पहले बजी थीं शहनाइयां, अब। नवविवाहिता की मौत से पसरा मातम

तीन माह पहले बजी थीं शहनाइयां, अब। नवविवाहिता की मौत से पसरा मातम

6:13 AM, Jul 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तीन माह पहले बजी थीं शहनाइयां, अब। नवविवाहिता की मौत से पसरा मातम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रामगढ़। मांची थाना क्षेत्र के केवटम गांव में सोमवार को 22 वर्षीय विवाहिता सोनमती का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, जुगैल थाना क्षेत्र के बरगवां निवासी रामदयाल गोंड की पुत्री सोनमती की शादी 30 अप्रैल को केवटम गांव निवासी रामनारायण गोंड से हुई थी। शादी को अभी लगभग तीन माह ही हुए थे।बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोनमती का शव कच्चे मकान की बड़ेर में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर मांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को सूचना देने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मांची थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions