होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोन नदी में डूबे तीन किशोरों का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ व गोताखोरों की तलाश जारी

सोन नदी में डूबे तीन किशोरों का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ व गोताखोरों की तलाश जारी

2:45 PM, Jun 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोन नदी में डूबे तीन किशोरों का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ व गोताखोरों की तलाश जारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चोपन (सोनभद्र)। मीतापुर गांव के तीन किशोर बुधवार सुबह परिवार की महिलाओं के साथ सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते तीनों नदी की तेज धारा में लापता हो गए।लापता किशोरों में बोल बम केवट (16) पुत्र लोधी केवट, दीपक केवट (10) पुत्र भगवान दास केवट तथा आशीष (18) पुत्र रविन्द्र शामिल हैं। घटना के समय साथ मौजूद महिलाओं ने तीनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी तट पर पहुंच गए।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल खोज अभियान शुरू किया गया। सूचना पर चोपन पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस द्वारा एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई, जिसके बाद खोज अभियान तेज कर दिया गया।घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजन लगातार नदी किनारे डटे हुए हैं और किशोरों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थानीय गोताखोरों और राहत दल की सहायता से नदी में लगातार तलाश की जा रही है।समाचार लिखे जाने तक तीनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान जारी रखा गया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions