होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलसीं, अस्पताल में चल रहा उपचार

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलसीं, अस्पताल में चल रहा उपचार

9:11 PM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलसीं, अस्पताल में चल रहा उपचार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल। क्षेत्र में हुई तेज गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलस गईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, भगाही निवासी राजकुमारी (36 वर्ष) मायके में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। वह घर में भोजन कर रही थीं, तभी तेज गरज-चमक के साथ घर से कुछ दूरी पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसके प्रभाव से उनका पैर झुलस गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया।वहीं सोनहटी गांव निवासी रेखा (30 वर्ष) घर के द्वार पर बैठी थीं। इसी दौरान बिजली कड़कने के बाद उनके पैर में तेज सनसनाहट महसूस हुई। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।इसके अलावा सिरसाई गांव निवासी राधिका (50 वर्ष), पत्नी रामचंद्र, घर के बाहर बैठी थीं। उसी समय नजदीक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर झुलस गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।चिकित्सकों के अनुसार तीनों महिलाओं की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल बना है

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions