अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम की मौत
भावा बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम की मौत
7:54 PM, May 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बच्ची को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरी गांव निवासी राजेश मौर्य अपनी पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री शानवी के साथ कार से अटारी गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में भावा बाजार में सामान खरीदने के लिए उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी की। इसी दौरान कार में बैठी मासूम शानवी दाहिने तरफ का दरवाजा खोलकर सड़क की पटरी पर उतर गई।तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। परिजन घायल बच्ची को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे, लेकिन चिकित्सक डॉ. संतलाल ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बालिका की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






