होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर दुद्धी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, एएसपी ऑपरेशन ने लिया जायजा

दुद्धी: जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस के दृष्टिगत थाना दुद्धी क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल ने मौके पर पहुंचकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया

7:46 PM, Sep 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर दुद्धी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, एएसपी ऑपरेशन ने लिया जायजा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी:जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस के दृष्टिगत थाना दुद्धी क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल ने मौके पर पहुंचकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ने जुलूस के निर्धारित मार्ग एवं प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।पुलिस अधिकारियों ने जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की।

विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions