होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

वीरांगना झलकारी बाई की जयंती है आज, 1857 की विलक्षण योद्धा ।

लेख - एस0के0गुप्त "प्रखर" - सोनप्रभात

3:06 PM, Nov 22, 2020

Share:

Edited by: Ashish Gupta

वीरांगना झलकारी बाई की जयंती है आज, 1857 की विलक्षण योद्धा ।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

लेख - एस0के0गुप्त "प्रखर" - सोनप्रभात

वीरांगना झलकारी बाई के बारे में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की कुछ पंक्तियां...

जा कर रण में ललकारी थी, वह तो झाँसी की झलकारी थी । गोरों से लड़ना सीखा गई, है इतिहास में झलक रही, वह भारत की ही नारी थी।।

बहुत ही कम लोग हैं जो ये जानते है कि रानी लक्ष्मीबाई के अलावा देश में एक और भी वीरांगना रहीं हैं जिनका नाम झलकारी बाई था। झलकारी बाई का नाम रानी लक्ष्मीबाई से भी पहले आता है। इस वीरांगना को भारत की दूसरी लक्ष्मीबाई भी कहा जाता है।

विज्ञापन

Image

झलकारी बाई का जन्म बुंदेलखंड के एक गांव में 22 नवंबर को एक निर्धन कोली परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सदोवा (उर्फ मूलचंद कोली) और माता जमुनाबाई (उर्फ धनिया) था। झलकारी बचपन से ही एक साहसी बालिका थी।

Image

विज्ञापन

बचपन से ही झलकारी घर के काम के अलावा पशुओं की देख- रेख और जंगल से लकड़ी इकट्ठा करने का काम भी करती थी। एक बार जंगल में झलकारी की मुठभेड़ एक बाघ से हो गई थी और उन्होंने अपनी कुल्हाड़ी से ही उस बाघ को मार डाला।

Image

एक बार झलकारी के गांव में डाकुओं ने हमला कर दिया। झलकारी ने इतनी तेजी से हमला किया कि डाकू उतनी तेजी से ही लौट भी गये क्योंकि झलकारी के साथ मिलकर गांव वालों ने बड़ा इंतजाम कर रखा था। झलकारी की शादी एक सैनिक के साथ हो गई। एक बार पूजा के अवसर पर झलकारी रानी लक्ष्मीबाई को बधाई देने गई तो रानी को धक्का लग गया। झलकारी की शक्ल रानी से काफी मिलती जुलती थी, फिर क्या सही दिन से दोस्ती का सिलसिला झलकारीबाई के साथ शुरू हो गया।

Image

विज्ञापन

झलकारीबाई अपने पति पूरन के साथ झांसी आ गई। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना में वह महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति थीं। वह लक्ष्मीबाई की हमशक्ल भी थीं, इस कारण शत्रु को धोखा देने के लिए वे रानी के वेश में भी युद्ध करती थीं।

Image
  • सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रेंजी सेना से रानी लक्ष्मीबाई के घिर जाने पर झलकारी बाई ने बड़ी सूझबूझ, स्वामिभक्ति और देशभक्ति का मिशाल दिया।

विज्ञापन

रानी के वेश में युद्ध करते हुए वे अपने अंतिम समय अंग्रेजों के हाथों पकड़ी गईं और रानी को किले से भाग निकलने का अवसर मिल गया। उस युद्ध के दौरान एक गोला झलकारी को भी लगा और 'जय भवानी' कहती हुई वह जमीन पर गिर पड़ी। उनकी मौत कैसे हुई थी, इतिहास में इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ इतिहासकारों ने लिखा है कि ब्रिटिश सेना द्वारा झलकारी बाई को फांसी दे दी गई थी। वहीं कुछ जगहों पर जिक्र किया गया है कि वह युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुई थीं। कुछ जगहों पर अंग्रेजों द्वारा झलकारीबाई को तोप से उड़ाने का जिक्र किया गया है। ऐसी महान वीरांगना झलकारीबाई थी। झलकारी बाई की गाथा आज भी बुंदेलखंड की लोकगाथाओं और लोकगीतों में सुनी जा सकती है।

Image

दलित के तौर पर उनकी महानता और हिम्मत ने उत्तर भारत में दलितों के जीवन पर काफी बड़ा प्रभाव डाला। पर जो बात है, वो बात है। कहानी उड़ती रही, डेढ़ सौ साल बाद भी वो लड़की आज भी जिंदा है, भारत के बहुजन समाज की जांबाज नायिका। बहुजन समाज को इससे वंचित रखा गया था लेकिन इस लड़की झलकारीबाई ने बहुत पहले ही साबित कर दिया था कि अपने दृढ़ इरादो से इंसान कुछ भी कर सकता है। झलकारी बाई के सम्मान में सन् 2001 में डाक टिकट भी जारी किया गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions